फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   CJM listened to the problems of prisoners

Karnal News: सीजेएम ने सुनीं कैदियों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
CJM listened to the problems of prisoners
करनाल। स्पेशल जेल लोक अदालत का वीरवार को आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में सीजेएम ने कैदियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पांच अंडर ट्रायल प्रिजनर्स के केसों का चयन किया गया था। सीजेएम जसबीर कौर ने बताया कि समय-समय पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के द्वारा हर माह के पहले और तीसरे बुधवार को जेल में लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जसबीर कौर ने कैदियों से आग्रह किया कि अगर किसी के पास केस की पैरवी करने के लिए वकील नहीं है तो वह अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण को भेज सकते हैं। अथॉरिटी के द्वारा उसको पैनल अधिवक्ताओं में से किसी एक को उसके केस की पैरवी करने के लिए नियुक्त कर दिया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बच्चों, वरिष्ठ नागरिक, अनुसूचित जाति और जनजाति एवं नागरिक जिसकी सभी स्रोतों से आय तीन लाख रुपये से कम है। ऐसे व्यक्ति मुफ्त कानूनी सलाह या मुफ्त कानूनी सहायता ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed