फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chirag Yojana: Tomorrow is the last day of application for admission

चिराग योजना : दाखिले के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana: Tomorrow is the last day of application for admission
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए शिक्षा विभाग ने नियम 134ए के स्थान पर मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान (चिराग) योजना शुरू की है। जिसके तहत दाखिले के लिए आवेदन करने का कल अंतिम दिन है।
योजना के तहत, दूसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिला दिया जाएगा। जिले के 25 स्कूलों ने अपने यहां दाखिला देने के लिए 1678 सीटों की घोषणा की है। जिस पर दाखिले के लिए विद्यार्थी आठ जुलाई तक संबंधित स्कूल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवार के बच्चों को दाखिले दिए जाएंगे। करनाल खंड में सबसे ज्यादा 10 स्कूलों में 696 सीटों पर दाखिले होंगे। जबकि घरौंडा में योजना के तहत निशुल्क शिक्षा देने के लिए एक भी स्कूल आगे नहीं आया है। चिराग योजना के तहत विद्यार्थी का दाखिला होने के बाद नियम 134 ए की तर्ज पर शिक्षा विभाग की तरफ से फीस दी जाएगी। 11 जुलाई को स्कूलों में ड्रा निकाला जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि योजना के तहत केवल वही छात्र पात्र होंगे जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

एक से अधिक स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन
छात्र दाखिले हेतु केवल उसके वर्तमान खंड जिसमें वे पढ़ रहे हैं उसी खंड के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उपलब्ध सीटों पर दाखिले के लिए पात्र होगें। वे खंड में एक से अधिक विद्यालयों में भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी सहमत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की कक्षानुसार घोषित सीटों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा। इसके अलावा यह जानकारी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कूल में हैं इतनी सीट
- करनाल (10 स्कूल) : दून पब्लिक स्कूल रामनगर में 46, गुड सन्स पब्लिक स्कूल रंबा में 160, न्यू बाल भारती पब्लिक स्कूल में 22, सरस्वती पब्लिक स्कूल में 55, आदर्श विद्या मंदिर हाई स्कूल में 38, गीता हाई स्कूल घीड़ में 114, लाठर हाई स्कूल में 24, नागपाल विद्या मंदिर कुंजपुरा में 29, सुखजिंद्र हाई स्कूल काछवा में 35, सरस्वती विद्या मंदिर काछवा में 28, राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल में 190
- नीलोखेड़ी (07 स्कूल) : गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17, नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबतपुर में 32, राइजिंग सन पब्लिक स्कूल बरसालू में 105, एसडी स्कूल रायपुर रोडान में 81, एसएसएन स्कूल नीलोखेड़ी में 52, विवेकानंद स्कूल में 38, भगत सिंह पब्लिक स्कूल निगदू में 32

- असंध (04 स्कूल) : वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला में 148, गुडले पब्लिक स्कूल में 70, गुरु अर्जुनदेव हाई स्कूल में 11, शिवालिक पब्लिक स्कूल में 28
- इंद्री (02 स्कूल) : आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 250, तारावती पब्लिक स्कूल में 34
- निसिंग (02 स्कूल) : महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सांभली में 51, शांति विद्या मंदिर बड़ौता में 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed