फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Children engraved imaginations in painting competition

पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी कल्पनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Children engraved imaginations in painting competition
50: इंद्री में राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंते बच्चे।
बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से राज्य बाल कल्याण परिषद की जिला शाखा की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई जा रहीं हैं। इसके तहत सोमवार को उप-मंडल स्तर पर शहीद उधम सिंह स्कूल, इंद्री में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सरकारी, प्राइवेट एवं पब्लिक स्कूलों के लगभग 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे साहब सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन किया। मंगलवार को असंध स्थित मिनी बाल भवन में प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी, जिसमें सामान्य श्रेणी के कनिष्ठ वर्ग में 05 से 09 वर्ष तक के बच्चे, वरिष्ठ वर्ग में 10 से 16 वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। विशेष श्रेणी के बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। कनिष्ठ वर्ग में 05 से 10 वर्ष तक के बच्चे तथा वरिष्ठ वर्ग में 11 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। ब्लॉक लेवल पर जीतने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर जीतने वाले सभी बच्चों की पेंटिंग चंडीगढ़ भेजी जाएगी। ताकि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा जा सके। इस अवसर पर प्राचार्य शहीद उधम सिंह स्कूल ज्योति खरबंदा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के कंवर लाल, संजू कांबोज अन्य स्कूलों के अध्यापक/ अध्यापिकाएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed