फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   child, father, medical college, leave, child father, karnal

मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्ची को छोड़ गया पिता

Sat, 03 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 03 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
child, father, medical college, leave, child father, karnal
बच्ची को छोड़ गया पिता। - फोटो : अमर उजाला

एक पिता अपनी बेटी को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची अस्पताल की नर्सरी में सांसें ले रही है। मामले की जानकारी पुलिस और बाल कल्याण समिति को दी गई है। वहीं, बच्ची की देखरेख करने के लिए बाल कल्याण समिति अब आगे आई है। प्रोटेक्शन अधिकारी सुमन नैन शुक्रवार को खुद बच्ची का हालचाल लेने अस्पताल में पहुंची।

विज्ञापन


सुमन नैन का कहना है कि बच्ची पर नजर रखी जा रही है। बच्ची के तंदुरुस्त होते ही इसे शिशु केंद्र में भेजा जाएगा। बाल कल्याण समिति खुद अपने जिम्मे पर इसकी देखरेख भी करेगी। बताया जा रहा है कि राजकुमार अपनी पत्नी को बीते 17 नवंबर को करनाल के अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाया था, लेकिन बच्ची की मां की हालत ठीक नहीं थी। बच्ची तो डिलीवरी के दौरान पैदा हो गई, लेकिन उसकी मां की तबियत बिगड़ गई। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन बीच रास्ते में बच्ची की मां ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बच्ची की मां की मौत के पांच-छह दिन तक तो पिता अस्पताल में आया ही नहीं। उसके दो तीन दिन तक वह अस्पताल में आता रहा, लेकिन पिछले आठ दिनों से गायब है। प्रोटेक्शन अधिकारी सुमन नैन ने बताया कि जब उसके पिता राजकुमार से संपर्क साधा गया तो उसने बताया कि वह छत्तीसगढ़ चला गया है। फोन पर जब बच्ची की बात की जाती है तो वह बहस करने लगता है। उसके व्यवहार से ऐसा लग रहा है कि वह अब बच्ची को नहीं अपनाएगा। फिलहाल बाल कल्याण समिति बच्ची पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed