फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Child dies after being hit by trolley

ट्राली की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by trolley
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। गंभीर हालत में बच्चे को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार कर्ण विहार निवासी 10 वर्षीय आयुष शुक्रवार को स्कूल नहीं गया था। वह ग्रीन बेल्ट के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि पतंग लूटने के लिए वह सड़क पार कर रहा था तो गुरुद्वारा के नजदीक उसे ट्रैक्टर-ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार आयुष अपनी मां के पास रहता था। पिता बिहार में रहते हैं। मां घरों में सफाई का काम करती है। सूचना मिलते ही बेटे को देखने के लिए वे नागरिक अस्पताल पहुंचीं लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed