फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   child died during the delivery

सरकारी अस्पताल के लेबर रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में डिलीवरी के दौरान बच्चे की हुई मौत। डॉक्टरों पर लगाया बच्चा हाथ से छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
child died during the delivery
शहर के सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक बच्चे की मौत हो गई। जिससे परिजनों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान बच्चा डॉक्टरों के हाथों से छूटकर फर्श पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई, उसके सर पर चोट के निशान भी हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को शांत किया। डॉक्टरों का कहना है कि परिजन के आरोप गलत है। बच्चे की डिलीवरी के दौरान पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बसंत विहार निवासी अमित ने बताया कि वह अपनी पत्नी 19 वर्षीय कौशल को शुक्रवार सुबह 9:00 बजे लेकर सरकारी अस्पताल आया था। उसकी पत्नी की यह पहली डिलीवरी थी। उसकी दादी पत्नी के साथ थी। डॉक्टर ने शाम 6:00 बजे उसकी दादी को वहां से निकाल दिया था। पत्नी अंदर अकेली थी और दर्द से तड़प रही थी। शनिवार सुबह 9:00 बजे डॉक्टरों ने उसकी दादी को बुलाया और कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। कहा कि आपके बच्चे की मौत हो गई। जब उन्होंने बच्चे को देखा तो उसके सिर पर चोट का निशान था।
विज्ञापन

पहले भी कई बार लगे हैं आरोप
नागरिक अस्पताल के प्रसूति विभाग में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी एक मामला सामने आया था जिसमें गर्भवती के फर्श पर गिरने से उसके बच्चे की मौत के आरोप थे। अक्सर गर्भवती महिलाओं के परिजन प्रसूति विभाग के स्टाफ पर आरोप लगाते रे हैं लेकिन नागरिक अस्पताल प्रशासन इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन जो आरोप लगा रहे हैं वह झूठे हैं। बच्चे की ड्यूरिंग डिलीवरी मौत हुई है। इसमें किसी की लापरवाही नहीं है।
डॉ पीयूष शर्मा, पीएमओ नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed