{"_id":"620c0f6536557b54565141fd","slug":"chief-minister-may-inaugurate-many-smart-city-projects-in-march-karnal-news-knl990917198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में मुख्यमंत्री कर सकते हैं स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में मुख्यमंत्री कर सकते हैं स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाओं का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्मार्ट सिटी की कई परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा मार्च महीने में किया जा सकता है। इसके संकेत मंगलवार को स्मार्ट सिटी के सीईओ अनीश यादव ने स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। उन्होंने निर्माणदायी एजेंसियों को अंतिम दौर में पहुंच चुके कार्यों में तेजी लाकर प्रत्येक दशा में मार्च महीने के प्रथम सप्ताह तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ अनीश यादव ने मंगलवार को सेक्टर 12 स्थित नगर निगम भवन के दूसरे तल पर बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर विडियो वाल पर इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, अडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एमरजेंसी कॉल बॉक्स, ट्रैफिक लाइट के मैनेजमेंट सिस्टम के मॉनीटरिंग को देखा। इसमें अब शहर में 511 कैमरे, 34 एमरजेंसी कॉल बॉक्स, 30 वेरिएबल मैसेज बोर्ड और 105 पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं।
इसके बाद स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा की। जिसमें कैनाल डेवलेपमेंट फ्रंट परियोजना के प्रथम चरण में तीन में से दो गेट लग गए हैं। ग्रेनाइट और कोटा स्टोन का कार्य चल रहा है। फेज के तीन पार्क भी पूरे हो चुके हैं। फेज 2 में काछवा रोड की ओर से घाट वाला पार्क तक लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण परियोजना के तीन पैकेज लिए गए थे, जिनमें सेक्टर-7 पार्क, सेक्टर-13 व 14 में फुटपाथ, सीटिंग, प्रवेश द्वार, रिफ्लेक्सोलॉजी पार्क पर कार्य चल रहा है, जिसे मार्च तक पूरा करने को कहा गया है। ब्यूटिफिकेशन ऑफ फ्लाईओवर अंडर स्पेस प्रोजेक्ट में शहर से गुजरते नेशनल हाईवे पर स्थित 7 फ्लाईओवर के नीचे जगहों का सुंदरीकरण में सप्तरंग के थीम पर आधारित अलग-अलग फ्लाईओवर के नीचे अलग-अलग पेंटिंग की गई हैं।
विज्ञापन
बैठने की जगह, लैंड स्केपिंग, प्लांटेशन और शौचालयों जैसी सुविधा दी गई है। 6 फ्लाईओवर अंडर स्पेस का कार्य पूरा हो गया है, लिबर्टी चौक अंडर स्पेस का कार्य आगामी मार्च तक पूरा हो जाएगा। रि-डेवलेपमेंट ऑफ कर्ण लेक प्रोजेक्ट में साइट पर साइकिल ट्रैक बन रहा है। बुक कैफे की फाउंडेशन पर काम चल रहा है। यहां बच्चों के खेलने की जगहें बनाई जाएंगी। भारत की गाथा थीम पर इतिहास, विज्ञान और साहित्य में योगदान करने वाले महापुरुषों के स्कल्पचर लगाए जाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेल सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें दो बैडमिंटन कोर्ट, एक वॉलीबॉल व एक बास्केट बॉल कोर्ट बनाने का काम शुरू हो चुका है। बुढ़ाखेड़ा व राम नगर में डिजिटल पुस्तकालय का प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो गया है। अब इनमें लाईब्रेरी की दूसरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
कोस मीनार के सुंदरीकरण का कार्य पूरा
सीईओ अनीस यादव ने बताया कि शहर के पास स्थित 4 कोस मीनार के चारों तरफ की एरिया का सुंदरीकरण प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में लिया गया था। इसमें मीनार रोड स्थित कोस मीनार के चारों ओर ब्यूटिफिकेशन का काम पूरा हो गया है। उत्तम नगर पार्क प्रोजेक्ट में लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू हो गया है। वॉलीबाल कोर्ट, गैजिबो तथा वाटर बॉडी में संकन गार्डन बनाए जाएंगे। अटल पार्क में ओपन एयर थिएटर बनाए जाने का काम अब लगभग पूरा हो गया है। शहर के चार भिन्न-भिन्न स्कूलों में गणित पार्क बनाए गए हैं। गांधी मेमोरियल हाल के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के तहत इसके प्रवेश द्वार पर काम चल रहा है। सेक्टर-6 व 14 मार्केट के एरिया को रिनोवेट करने का कार्य भी प्रगति पर है।