फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chief Minister honored 17 players of the district

Karnal News: जिले के 17 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 12 Feb 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 12 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister honored 17 players of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले का मान बढ़ाने वाले 17 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से 10 फरवरी को गुरुग्राम में सम्मानित किया गया। जो खिलाड़ी किसी कारणवश सम्मान से वंचित रह गए हैं उनके लिए खेल विभाग ने पोर्टल खोल दिया है। खिलाड़ी 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन्हें पंचकुला भेजा जाएगा।

गुरुग्राम में आयोजित समारोह में पांच खिलाड़ियों को 7-7 लाख, एक खिलाड़ी को पांच लाख, दो खिलाड़ियों को 3-3 लाख और 10 खिलाड़ियों को 51-51 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि अब अन्य खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग पंचकूला की ओर से समारोह आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र खिला विभाग के कार्यालय में देना होगा। बैंक के खाते की भी जानकारी देनी होगी, ताकि खिलाड़ियों को जल्द से जल्द इनामी राशि मिल पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed