Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chhath Samiti demands ban on DJ and firecrackersChhath Samiti demands ban on DJ and firecrackers

Karnal News: छठ समिति ने डीजे-पटाखों पर प्रतिबंध की मांग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Chhath Samiti demands ban on DJ and firecrackersChhath Samiti demands ban on DJ and firecrackers
छठ समिति ने डीजे-पटाखों पर प्रतिबंध की मांग की - फोटो : छठ समिति ने डीजे-पटाखों पर प्रतिबंध की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। 32वें महाछठ पर्व महोत्सव के दौरान छठ पर्व सेवा समिति मंडल ने डीजे की तेज आवाज और बम-पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। समिति ने व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है। प्रधान सुरेश यादव ने पुलिस अधीक्षक करन गोयल को लिखित शिकायत दी है।
यादव ने बताया कि छठ पर्व आस्था, तपस्या और अनुशासन का महापर्व है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कठिन व्रत रखते हैं। व्रतधारी कई दिनों तक खानपान में सावधानी बरतते हैं। ऐसे में पूजा स्थलों पर डीजे की तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती है। कई बार बातचीत करना भी मुश्किल हो जाता है। समिति की घोषणाएं भी शोर के कारण सुनाई नहीं देतीं। इससे श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारी नहीं मिल पाती। पटाखों के शोर से भी व्रतधारियों और आसपास के लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण आयोजन की अपील
सुरेश यादव ने पुलिस प्रशासन से विशेष निगरानी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत डीजे बजाने और पटाखे चलाने वालों को रोका जाए। प्रशासन के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगा। समिति चाहती है कि श्रद्धालु बिना शोर-शराबे के भगवान सूर्य की आराधना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed