फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 20 lakh in the name of selling plot

Karnal News: प्लॉट बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 20 lakh in the name of selling plot
घरौंडा। शहर में प्लॉट बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर घरौंडा निवासी श्रीकृष्ण, संदीप शर्मा, धर्मबीर कॉलोनी घरौंडा निवासी पूनम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बसताड़ा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी श्रीकृष्ण व संदीप शर्मा ने मुझे एक प्लॉट चाका रामनगर नजदीक साईं मंदिर घरौंडा में दिखाया। आरोपी संदीप ने बताया कि यह प्लॉट पहले गगसीना निवासी कृष्ण संधू का था। जिसे श्रीकृष्ण ने खरीद लिया है। 9 मार्च 2023 को आरोपी संदीप शर्मा ने आरोपी श्रीकृष्ण से उसका इकरारनामा करवा दिया। 11 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से उसने दोनों आरोपियों को दस लाख रुपये दे दिए और बकाया रुपये 25 मार्च 2023 तो रजिस्ट्री के दौरान देने को कहा। तो आरोपी संदीप ने कहा कि वह उसकी पत्नी पूनम के खाते में बाकी के रुपये डलवा दो। उसने आरोपी के कहने पर रुपये डलवा दिए। इसके बाद गगसीना निवासी संधू उसके पास आया बोला की यह प्लॉट मेरा है। इसे खाली कर दे। इसे बाद जब उसने इस बारे में जानकारी निकाली तो पता चला कि संधू ने यह प्लॉट श्रीकृष्ण को बेचा ही नहीं था। आरोपियों ने झूठ बोलकर उससे 20 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed