{"_id":"683778d8890567890d0d39a4","slug":"chances-of-rain-today-and-tomorrow-temperature-will-decrease-karnal-news-c-18-knl1008-657562-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज और कल बारिश के आसार, तापमान होगा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज और कल बारिश के आसार, तापमान होगा कम
Thu, 29 May 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 29 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय के आंशिक प्रभाव से वीरवार व शुक्रवार को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद भी तीन जून तक आसमान पर बादलों की आवाजाही रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में हल्की कमी आने के आसार है।
बुधवार को धूप तेज होने के कारण अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। शाम को हवाएं चली तो रात्रि नौ बजे के करीब आसमान पर बादल भी छाए। हवाओं की गति तेज हुई। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई थी कि एक और पश्चिमीविक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 29 व 30 मई को मौसम के मिजाज मे बदलाव देखा जा सकता है। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार से एक डिग्री सेल्सियस अधिक लेकिन सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, ये सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार एक कम गति का पश्चिमीविक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके कारण बुधवार को भी हरियाणा के कई जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई है लेकिन करनाल में इसका प्रभाव कम रहा है। लेकिन 29 व 30 मई को करनाल जिले में भी कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।