फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chance of fog for two days, then the weather will change

दो दिन धुंध के आसार , फिर बदलेगा मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Chance of fog for two days, then the weather will change
क्षेत्र में ठंड का असर बने रहने के साथ बुधवार को बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई स्थानों पर हल्की छींटे पड़ी। वहीं वीरवार सुबह देर तक धुंध गहराने और दिन में बादल दिखाई देने का अनुमान है। 21 जनवरी को भी धुंध गहरा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 22 से 24 जनवरी तक बादल व बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

कई दिन बाद मंगलवार को धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की थी। बुधवार को भी धूप निकलने की उम्मीद थी लेकिन बादलों के चलते ठंड का प्रभाव बना रहा और लोगों ने अलाव के सहारे समय व्यतीत किया। क्षेत्र से पश्चिमी विक्षोभ के अंश गुजरने के बाद आने वाले समय में फिर सर्द हवाओं की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मैदानी क्षेत्र में हो सकता है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री वृद्धि
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डीएस बुंदेला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 92 व दोपहर को 80 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 9.6 एमएम रहा। हवा की औसत गति 0.18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 14.2 व न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस था। पिछले वर्ष 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 19.0 व न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed