फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Chairman ji! Get a stadium constructed in the village

Karnal News: अध्यक्ष जी! गांव में स्टेडियम बनवा दीजिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Chairman ji! Get a stadium constructed in the village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। अध्यक्ष जी! हमारे गांव में खेल स्टेडियम बनवा दो। खिलाड़ी सड़क पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। कई बार चोटिल भी हो चुके हैं।
यह फरियाद डिंगर माजरा गांव के लोगों ने लगाई। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को विश्राम गृह में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए खुला दरबार लगाया।
जहां विभिन्न गांवों के लोगों ने टूटी सड़कों, चौपाल और पानी निकासी संबंधित समस्याएं रखीं। इनका तुरंत समाधान करने के अध्यक्ष ने निर्देश दिए। खुले दरबार में ज्यादातर गांवों के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। भगवानपुर में वाल्मीकि चौपाल, गांव चौरा खालसा में बैंकेट हॉल, पीएचसी के पास गंदे नाले का निर्माण, रास्ते पक्के करवाने, गांव डिंगर माजरा में स्टेडियम का निर्माण, घरौंडा की विग कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करवाने सहित अन्य विषय आए। अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। अध्यक्ष ने कुछ समस्याओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान शीघ्र हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में क्षेत्र में बहुत विकास कार्य हुए हैं। जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आ रही है। क्षेत्र के लोगों को किसी तरह की समस्या नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के नवनियुक्त प्रधान मनीष गुप्ता ने टीम के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस अवसर पर डीएसपी मनोज कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed