{"_id":"63681ef68ec9152cb4274610","slug":"cet-if-some-people-find-it-easy-then-the-question-is-difficult-most-of-them-have-a-glow-on-their-face-karnal-news-knl1266710155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : आसान तो किसी को मुश्किल लगे सवाल, ज्यादातर के चेहरे पर दिखी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : आसान तो किसी को मुश्किल लगे सवाल, ज्यादातर के चेहरे पर दिखी रौनक
विज्ञापन
56: खालासा कालेज से सीईटी परिक्षा देकर निकालते परिक्षार्थी। अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सामान्य पात्रता परीक्षा संपन्न होने पर केंद्र से बाहर आते हुए ज्यादातर अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। क्योंकि सामान्य ज्ञान से संबंधित काफी आसान प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि गणित के कई प्रश्नों ने अभ्यर्थियों के पसीने भी छुड़ाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि आसान सवालों का उन्होंने सबसे पहले जवाब दिया। जबकि जो सवाल उन्हें मुश्किल लग रहे थे या जिन पर संशय था, उन्हें बाद में हल किया गया।
दूसरे दिन के प्रश्नपत्र में कई ऐसे सवाल आए जिनके बारे में हरियाणा के ज्यादातर युवा जानते हैं, जैसे पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत किसने की थी?, पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा (अंबाला) किसकी स्मृति को समर्पित है? इसके अलावा हरियाणा के पहले लोकायुक्त, हरियाणा में पंजीकृत अटल सेवा केंद्रों की कुल संख्या, हरियाणा की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय समेत अन्य विभिन्न प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों की मानें तो ऐसे सवालों के साथ परीक्षा काफी सामन्य रही। परीक्षा में कुल 25 प्रश्न जीके के पूछे गए थे।
आसान रहा प्रश्नपत्र
सफीदो के मोहित ने बताया कि उनके लिए प्रश्नपत्र काफी आसान था। ज्यादातर सवाल उन्हें आते थे, जिन्हें उन्होंने प्राथमिकता से हल किया।
गणित के सवाल थे मुश्किल
कैथल के रसीना निवासी राहुल ने बताया कि गणित के सवाल काफी मुश्किल थे, जिन्हें हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। अन्य प्रश्न आसान थे।
सफर आसानी से कटा
अपनी भतीजी को पेपर दिलाने के लिए नरवाना से शिवकुमार भी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि परिवहन व्यवस्था ठीक थी। परीक्षा भी अच्छी हुई है।
उम्मीद है मेहनत सफल होगी
भिवानी की पुष्पा ने बताया कि उन्होंने काफी तैयारी की थी। परीक्षा आसानी लगी। उम्मीद है कि मेहनत सफल होगी। सवाल आसान लगे।
कुछ सवाल मुश्किल थे
भिवानी की रामबतेरी ने बताया कि उन्हें गणित व कई अन्य सवाल उलझाने वाले लगे। हालांकि उन्होंने पूरा पेपर किया है। जीके के सवाल आसान लगे।