{"_id":"5f0cd0408ebc3e63a47f271d","slug":"cbse-12the-result-6415-student-of-120-schools-test-90-percent-pass-karnal-news-knl372032165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का सरप्राइज रिजल्ट : 120 स्कूलों के 6415 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 90 प्रतिशत पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं का सरप्राइज रिजल्ट : 120 स्कूलों के 6415 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 90 प्रतिशत पास
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं का सरप्राइज परीक्षा परिणाम घोषित किया है। विद्यार्थियों को परिणाम आने की पहले से कोई सूचना नहीं थी। उनकी बचे विषयों की परीक्षाएं होंगी या नहीं? इस बात को लेकर भी संशय में थे। सोमवार को अचानक जारी हुए परीक्षा परिणाम को देखकर विद्यार्थियों व शिक्षकों के चेहरे खुशी से चमक उठे। जिले के 120 स्कूलों से करीब 6415 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें करीब 90 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बेहतर परीक्षा परिणाम में बच्चों के साथ स्कूलों का भी पास प्रतिशत शानदार रहा है। दोपहर के समय जारी हुए रिजल्ट में बच्चे अपने अंक जानने में जुट गए। कोई मोबाइल में साइट खोलकर रिजल्ट देखता मिला, तो कोई स्कूल पहुंच गया। अच्छे रिजल्ट से कई स्कूलों ने मिठाईयां बांटकर खुशी भी मनाई।
662 विद्यार्थियों को हाथ लगी निराशा
कुल 6415 विद्यार्थियों पर जारी हुए 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में 662 विद्यार्थियों के निराशा हाथ लगी। इनमें ज्यादातर विद्यार्थियों की रि-अपीयर है। वहीं कुछ विद्यार्थी फेल हैं। ऐसे में इन्हें निराशा हाथ लगी है। जबकि शिक्षकों ने फोन पर इन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
साइट स्लो होने के कारण आई परेशानी
दोपहर को अचानक रिजल्ट आने की सूचना के बाद हर कोई अपने परिणाम को जानने में जुट गया। विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों में भी स्कूल का रिजल्ट तैयार करने की होड़ थी। इस दौरान साइट भी काफी स्लो थी। विद्यार्थियों को परिणाम जानने के लिए इंतजार करना पड़ा। ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों का रिजल्ट देर शाम तक तैयार हो पाया।
विज्ञापन
अव्वल हर कोई, टॉपर पर सस्पेंस
स्कूल में किस विद्यार्थी ने टॉप किया, दिनभर यह जानने के लिए स्कूलों में भी प्रबंधन कमेटी व स्टाफ सदस्य रिजल्ट तलाशने में जुटे रहे। यह जानने में उत्सुकता रही कि उनके बच्चों ने कितना स्कॉर किया है और किस प्रोजिशन पर है। हर स्कूल अपने बच्चे को अव्वल बताता रहा। लेकिन टॉप किसने किया इसका अभी तक सस्पेंस है।
बांटी मिठाइयां और शिक्षकों के घर जाकर लिया आशीर्वाद
बेहतर परीक्षा परिणाम के बाद खिले चेहरों से बच्चों ने मिठाईयां बांटकर भी खुशी का इजहार किया। वहीं अपने सहपाठियों के भी नंबर जाने और एक-दूसरे के घरों में जाकर बधाई दी। लॉकडाउन के कारण स्कूल बंद हैं, ऐसे में बच्चों ने अव्वल रिजल्ट पर अपने टीचर्स के घरों में जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित होने की पूर्व में कोई जानकारी नहीं थी। परीक्षाओं को लेकर भी विद्यार्थियों में सस्पेंस बना हुआ था। क्योंकि यूजीसी कॉलेज विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने की बात कह चुकी है। बोर्ड ने अचानक रिजल्ट घोषित करके सभी बच्चों को सरप्राइज दिया है। जिले के 120 स्कूलों के 6415 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, 90 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। - डा. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कॉम्पलैक्स, करनाल।