फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cash and mobile snatched at gunpoint

Karnal News: पिस्तौल दिखाकर छीनी नकदी और मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile snatched at gunpoint
असंध। रास्ता पूछने के बहाने एक युवक के पेट पर पिस्तौल लगाकर नकदी, मोबाइल व सोने की अंगूठी छीनकर बदमाश फरार हो गए। वार्ड नौ निवासी अनिल कुमार ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ फरवरी सुबह साढ़े नौ बजे दनौली गांव से असंध की ओर जा रहा था। जब वह असंध जींद बायपास गुजराखयी डेरे वाली सड़क के पास पहुंचा तो सामने से दो मोटरसाइकिल सवार आए और उन्होंने उससे पानीपत जाने का रास्ता पूछा। उसने उनको रास्ता बता दिया। कुछ देर में एक व्यक्ति ने उतरकर उसके पेट पर पिस्तौल लगा दी और कहा कि तेरे पास जो भी है निकालकर दे नहीं तो गोली मार देंगे। उन्होंने उसकी तलाशी ली और उसकी जेब से 5500 रुपये, एक जोड़ी टॉपस, एक जोड़ी अंगूठी, एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं जाते हुए आरोपियों ने कहा कि पीछे मुड़कर देखा भी तो वे उसे गोली मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed