{"_id":"5ea16f768ebc3e908b25fb4d","slug":"carban-saspekted-corona152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जले तो कार्बन कणों से हो सकता है कोरोना कनेक्शन: रसायनशास्त्री डा. राकेश भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जले तो कार्बन कणों से हो सकता है कोरोना कनेक्शन: रसायनशास्त्री डा. राकेश भारद्वाज
करनाल। रसायनशास्त्री एवं प्राचार्य डा. राकेश भारद्वाज ने कहा है कि गेहूं कटाई के बाद खेतों में फाने जलेंगे तो अधजले कार्बन कण हवा में तैरेंगे। जिससे कार्बन डाइआक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड, सल्फर डाइआक्साइड गैसों का उत्सर्जन होगा। जिससे वातावरण में बदलाव होगा। इसके साथ एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ेगा। 2.5-पीएम और 10-पीएम माइक्रो मिलीमीटर के साइज के कण की मात्रा पर्यावरण में बढ़ जाएगी। यह कण अनेक तरह के घातक जीवाणुओं के पनपने में सहायक सिद्ध होंगे। जिसमें कोविड-19 का वायरस और कई श्रेणी के वायरस भी सहायक सिद्ध होंगे। इसलिए आवश्यक है कि किसान किसी भी सूरत में गेहूं के अवशेषों को नहीं जलाएं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर व नवंबर में धान के अवशेष जलाने से जहरीली गैसों का उत्सर्जन हुआ तथा धुंध के वितरित होने से स्मॉग बन गया था। जिस वजह से दिल्ली के आसपास तथा समीप लगते सभी जिलों में लगभग 250 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में स्मॉग का गुब्बार बन गया था। वातावरण में एक्यूआई का स्तर 550 से भी पार कर गया था। उस समय भी लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी और स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई थी। जिससे जनजीवन पूर्ण रूप से प्रभावित हुआ। इस तरह की पुनरावृत्ति दोबारा नहीं हो तथा हानिकारक बैक्टीरिया व वारयस नहीं पनपे। यह अति आवश्यक है कि किसान अपने गेहंू व सरसों के अवशेषों को नहीं जलाएं। सरकार की ओर से चलाई जा रही लॉकडाउन की प्रक्रिया में किसानों द्वारा यह बहुत बड़ा सहयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।