फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   car falls in canal, youth rescues son, father died

नहर में गिरी कार, बेटे को बचाया, पिता बह गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
car falls in canal, youth rescues son, father died
गांव बीजना के पास एक कार का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गई। कार में बेटे को दो युवकों ने मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि कार के साथ पिता पानी में बह गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। तीन घंटे बाद नहर से पिता का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार वीरवार को दोपहर बाद लगभग एक बजे गांव जुंडला निवासी विक्रम और उनके पिता रामपाल स्विफ्ट कार में सवार होकर स्टोंडी से बीजना गांव की ओर जा रहे थे। विक्रम आरबीआई में भौडसी में कार्यरत हैं। बीजना पुल के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और नहर में जा गिरी। तभी खेतों में काम कर रहे विकास राणा और एक अन्य युवक की नजर उन पर पड़ गयी और उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। मशक्कत के बाद युवकों ने विक्रम को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन पिता रामपाल तेज धार में कार के साथ बह गये। बेहोशी की हालत में विक्रम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने कार और नहर में बहे व्यक्ति को ढूंढने के लिए गोताखोरों को बुलाया। लगभग तीन घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद रामपाल का शव कार से ही बरामद किया गया। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि नहर में कार गिरने से पिता की मौत हो गयी है, जबकि बेटे को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed