फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Can't get confirmed tickets to go home for Holi

Karnal News: होली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट

Mon, 16 Feb 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 16 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Can't get confirmed tickets to go home for Holi
करनाल।
विज्ञापन

होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया है। कई प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 50 के पार पहुंच चुकी है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के चलते बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक, छात्र और नौकरीपेशा लोग अपने घर जाने के लिए टिकट बुक करा रहे हैं। यूपी-बिहार रूट की ट्रेनों में जबरदस्त दबाव है। नेताजी एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस और आम्रपाली एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोचों में वेटिंग टिकिट तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि होली से करीब एक माह पहले ही अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी थीं। वर्तमान स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी में 120 से अधिक और एसी श्रेणी में 50 से ऊपर प्रतीक्षा सूची चल रही है। तत्काल में भी सीट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

बसों और निजी वाहनों का सहारा

ट्रेन में सीट न मिलने पर कई यात्री बसों और निजी वाहनों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शिकर उपाध्याय ने बताया कि हर वर्ष होली, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर उत्तर भारत के प्रमुख रूटों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्थिति पर नजर रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कोच या स्पेशल ट्रेन चलाने पर विचार किया जा सकता है।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed