{"_id":"c5f44a79a3d887c6529633164e1f3258","slug":"by-dodge-car-robbed-two-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर कार से लूटे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकमा देकर कार से लूटे दो लाख
करनाल
Updated Sat, 10 May 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित गौरव फर्नीचर हाउस
विज्ञापन
के बाहर से एक कार में रखे करीब दो लाख रुपये ड्राइवर को चकमा देकर एक
युवक ले उड़ा। शुक्रवार शाम को जब तक शोरशराबा हुआ तब तक युवक का कोई
अता-पता नहीं चला।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस तरह से कार से मोबिल ऑयल के रिसाव की बात कहकर शहर में शुक्रवार को दूसरी बार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
पानीपत निवासी व्यवसायी नारायण ने बताया कि वह करनाल में शुक्रवार को कलेक्शन करने आए थे।
वह एक दुकान के अंदर पैसे लेने गया था और उसका ड्राइवर विनोद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में ही बैठा रहा। कनेक्शन डेढ़ से दो लाख रुपये के बीच हो चुकी थी और वह रुपये गाड़ी स्थित सीट पर बैग में रखे थे। एक युवक (17) पैदल ही गाड़ी के पास आया और ड्राइवर को मोबिल ऑयल के रिसाव की बात कही।
ड्राइवर तुरंत गाड़ी से नीचे उतरा और गाड़ी के अगले हिस्से की तरफ जाकर देखने लगा तो वह युवक खिड़की खोलकर पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया। युवक का सुराग नहीं लगा और पुलिस ने नारायण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।