फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Buses run cooperatives in the state of Haryana

यूपी में चलती हैं हरियाणा की सहकारी समितियों की बसें

Sat, 22 Mar 2014 11:58 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 22 Mar 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
मेरठ रोड क्षेत्र के करीब पंद्रह गांवाें के लोगों के लिए उनके गांवाें के
विज्ञापन
रूटों पर दौड़ने वाली सहकारी समिति की बसें जी का जंजाल बनी हैं। इस रूट पर हरियाणा राज्य परिवहन समिति की बसें नहीं चलने और सहकारी समिति की पांच बसों द्वारा सवारियां नहीं उठाना लोगों के लिए परेशानी का कारण बना है।

क्षेत्र के करीब 40 हजार से अधिक लोग यह परेशानी दिक्कतें झेल रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि इस रूट पर सहकारी समिति की पांच बसों को अधिकारी सांठगांठ के साथ ऑफ रूट चलवा रहे हैं।

अधिकारियों को सीएम, परिवहन मंत्री, विभाग के आयुक्त एवं किसी भी अधिकारी के आदेश की कोई परवाह नहीं है।
गांव मंगलौरा के पंच कर्मबीर, सरपंच के भतीजे नवीन ने बताया कि इस रूट पर करनाल से चलते ही शुगर मिल, शेखपुरा, शेखपुरा मीरघान, रांवर, नगला फार्म, गंजोगढ़ी, नगला चौक, मोदीपुर, ढाकवाल, अंधेडा, मंगलौरा, लालूपुरा समेत करीब पंद्रह गांवों के बस अड्डे लगते हैं।

इस रूट पर पहले रोडवेज की बसें चलती थीं तो लोगों को कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन पिछले कई सालों से रोडवेज की बस हटाकर अधिकारियों ने सांठगांठ कर करनाल से उत्तरप्रदेश के बड़ौली तक यह बसें चला रखी हैं। बीच में पड़ने वाले गांवों की सवारियों को इन बसों के चालक परिचालक नहीं बैठाते।

 इन लोगों के अनुसार सहकारी समिति की पांचों बसें अपने मूल रूट छोड़कर अवैध रूट पर दौड़ रही हैं। विपरीत दिशा करनाल से बल्ला रूट की बस पर उत्तरप्रदेश के बड़ौली जा रही है। हरियाणा सहकारी समिति की बसों को उत्तरप्रदेश में जाने की इजाजत है या नहीं। यह तो अधिकारी बता सकते हैं। यह निश्चित है कि बसें बड़ौली जाती हैं।

गांवों के लोग संबंधित विभाग के अधिकारियों और इन सहकारी समिति के तमाम सदस्यों के खिलाफ अदालत भी जाने का विचार बना रहे हैं। वह लोग 26 गांवाें की पंचायतों के मांग पत्र समेत मुख्यमंत्री से लेकर परिवहन मंत्री, परिवहन आयुक्त और रोडवेज के जीएम और डीटीओ से मिल चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed