{"_id":"698ccd70d570d0e385082d24","slug":"bus-operations-remain-uncertain-no-cleaning-will-be-done-and-office-work-will-also-be-affected-karnal-news-c-18-knl1018-843794-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बस संचालन पर संशय... सफाई नहीं होगी, कार्यालयों में कामकाज भी रहेगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बस संचालन पर संशय... सफाई नहीं होगी, कार्यालयों में कामकाज भी रहेगा प्रभावित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित कर्मचारी वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इससे जिले में कार्यालयों की व्यवस्था व सरकारी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। करनाल में हड़ताल के दौरान बस संचालन पर संशय की स्थिति बनी हुई है। एक यूनियन हड़ताल का एलान कर रही है, जबकि अन्य यूनियनें केवल धरने की बात कह रही हैं। विभाग ने बस संचालन के पर्याप्त इंतजाम का दावा किया है।
हड़ताल से निगम, निकाय और गांवों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। मिड मिल वर्करों के भी हड़ताल में शामिल होने से स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिलेगा। बिजलीकर्मियों के हड़ताल पर जाने से कोई समस्या होने पर समाधान में समय लग सकता है। जिले में संघ ने करीब 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया है।
ऐसे में सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। बसों में सफर करने से भी बचें। जिला प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। सर्व कर्मचारी संघ के संबंध रखने वाले कुल 32 संगठन हैं। इनमें नगर पालिका सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर, मिड डे मील, आंगनबाड़ी, रिटायर कर्मचारी संघ जैसे कई संगठन शामिल हैं। हड़ताल का नोटिस सभी कर्मचारियों की ओर से अपने विभाग को दे दिया है।
विज्ञापन
-- -
नगर निगम : सफाईकर्मियों से लेकर क्लर्क तक हड़ताल पर
करनाल। हड़ताल में नगर निगम के तकरीबन सभी कर्मचारी शामिल रहेंगे। सफाई कर्मचारी से क्लर्क तक। इससे शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर प्रमाणपत्रों तक का काम प्रभावित रहेगा। अब तक निगम की प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। नगर निगम में फिलहाल करीब 1200 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से करीब 950 कर्मचारी सफाई संबंधित काम से जुड़े हैं। शहर की सड़कों की सफाई का काम प्रभावित रहेगा। एजेंसी की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम जारी रहेगा। करीब 250 कर्मचारी निगम की अन्य शाखाओं में कार्यरत हैं। इनके हड़ताल पर जाने से संपत्तिकर विभाग, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र जैसे काम भी प्रभावित रहेंगे।
-- --
रोडवेज : कार्यालयी स्टाफ को ड्यूटी पर लगाया
करनाल। रोडवेज की ओर से कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए कार्यालयी स्टाफ को भी बसों के संचालन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। जीएम ने बताया कि हमारे इंतजाम पूरे हैं बस संचालन प्रभावित नहीं होगा। कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरेश का कहना है कि चालक-परिचालक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं दूसरी यूनियन के प्रधान कृपाल सिंह लाडी का कहना है कि सुबह 10 से 12 बजे तक धरना दिया जाएगा।
-- -
बिजली फॉल्ट ठीक करने में लग सकता है समय
करनाल। हड़ताल में बिजली निगम के 3 से 4 हजार कर्मचारी शामिल होने का अनुमान है। सबसे अधिक संख्या लाइन मैन की रहेगी। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार, अगर कहीं फाल्ट होता है तो उसे ठीक करने में थोड़ा समय लग सकता है। हालांकि हमारे इंतजाम पूरे हैं, आमजन को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।