फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bus driver talking on mobile collide canter

मोबाइल पर बात करते ड्राइवर ने कैंटर में बस मारी

Fri, 04 Jul 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Fri, 04 Jul 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
करनाल-कैथल स्टेट हाईवे पर रोडवेज चालक की लापरवाही के चलते बस की कैंटर से
विज्ञापन
टक्कर हो गई। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

वीरवार को स्टेट हाईवे स्थित छत्र केमिकल के समीप करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद स्टेट हाईवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बस व कैंटर को हटाकर यातायात को बहाल किया। इस घटना के बाद मौके से बस चालक व परिचालक फरार हो गए। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस चलाते वक्त चालक मोबाइल पर बात कर रहा था। कई सवारियों ने उसे टोका भी, लेकिन वह नहीं माना और लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया।

यात्रियों का कहना है कि अगर बस का चालक बस चलाते वक्त फोन पर बात न करता तो यह घटना घटित न होती।
करनाल डिपो की बस कैथल जा रही थी और कैंटर कैथल की ओर से करनाल आ रहा था। कैंटर के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से सह चालक कैंटर के केबिन में फंस गया। जिसे मौके पर उमड़ी भीड़ ने कैंटर के केबिन को काटकर सहचालक की जान बचाई।

बताया गया है कि सहचालक इस घटना में एक टांग टूट गई। बस में सवार शीशपाल व दलेर सिंह ने मौके पर बस के चालक पर आरोप लगाते हुए बताया कि बस चालक करनाल के बस अड्डे से बस को लेकर निकला तो बस चलाते हुए किसी से लगातार मोबाइल फोन पर बातें करता रहा और जैसे ही बस छत्र केमिकल के पास से गुजर रही थी तो अचानक बस उछली और बेकाबू होती हुई दूसरी साइड से आ रहे कैंटर से जा टकराई। इससे बस व कैंटर क्षतिग्रस्त हो गए।

सड़क पर भटकते रहे यात्री
बस व कैंटर के बीच हुई टक्कर के बाद बस के चालक व परिचालक के मौके से फरार हो जाने के बाद यात्री अपने गंतव्य तक जाने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। किसी ने यात्रियों की सुध नहीं ली। बस में सवार एक यात्री दलेर सिंह ने बताया कि उसे ऐलनाबाद के अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचना था। उन्होंने बताया कि बस का किराया भी अदा कर दिया था। इसके बावजूद भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed