{"_id":"dbc2ecc05fafcfc83ee5cf47884d7793","slug":"bus-and-truck-collided-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल रोड पर बस और ट्रक में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल रोड पर बस और ट्रक में टक्कर
करनाल
Updated Sat, 01 Mar 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कैथल रोड पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो की बस और एक माजदा ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे बस चालक समेत 11 लोग घायल हो गए।
घायलों में दो लोग गंभीर हैं। बताया जा रहा है बस चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और टक्कर हो गई। सभी घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिलाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस (एचआर-64-7635) कैथल से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कैथल रोड पर जेल के पास विपरीत दिशा में जा रहे माजदा और बस में टक्कर हो गई। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बस चालक बलवान सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे करनाल जेल के पास दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विपरीत दिशा से एक ट्रक और माजदा उनकी बस को ओवरटेक कर रहे थे। इसी बीच बस भी पुलिया के ऊपर चढ़ी तो बस उन्होंने गाडी नियंत्रण में करने के लिए ब्रेक लगाए। लेकिन बारिश के कारण बस स्लिप कर विपरीत दिशा में चली गई और टक्कर हो गई। थाना सदर पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
ये हैं घायल
दुर्घटना में कैथल निवासी बस चालक बलवान सिंह, गांव खुडाना शहरपुर निवासी ईश्वर, टयोंठा के ठाठ सिंह, मुनीष, गोविंद कुमार, सुरेंद्र कुमार, रिशीपाल (पूंडरी), उमेश कुमार (पूंडरी) और मनीष (सभी कैथल निवासी), पटियाला निवासी राजकुमार और चिढाव (करनाल) निवासी प्रवीन कुमार, समेत 11 लोगों को चोट आई हैं।
बस चालक बलवान सिंह और बस में सवार गोविंद कुमार को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें ट्रॉमा में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।