फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Budget is not being received on time, child protection organizations will approach the government

Karnal News: सही समय पर नहीं मिल रहा बजट, बाल संरक्षण संस्थाएं जाएंगी सरकार के पास

Thu, 25 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 25 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Budget is not being received on time, child protection organizations will approach the government
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कन्फेडरेशन ऑफ नान गवर्नमेंट चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन की बैठक बुधवार को एमडीडी बाल भवन में हुई। बाल संरक्षण केंद्र चलाने वाली संस्थाओं के पदाधिकारी ने अपनी समस्याएं रखीं। कहीं संस्थाओं को सरकारी बजट नहीं मिल रहा तो कहीं अनुमति। निर्णय लिया गया कि समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
बैठक में अंबाला, रोहतक, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत में बाल संरक्षण केंद्र चलाने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मान ने की। जन शिक्षण संस्थान रोहतक के पदाधिकारी आरपी सैनी ने कहा कि उनके समक्ष अठारह वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग व मंदबुद्धि बच्चों के संरक्षण की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र लाडवा से पहुंचे शीशपाल मढ़ान ने बताया कि 2024-25 की सरकारी ग्रांट अभी तक सीसीआई को नहीं मिली है। विचार विमर्श के दौरान एमडीडी बाल भवन करनाल संस्थापक पीआर नाथ ने बताया कि पिछले दो वर्षों से विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी चलाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है। सुरेंद्र सिंह मान ने कहा कि बाल संरक्षण केंद्रों की समस्याओं को लिखित में सरकार के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed