फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   bridal murder before the first anniversary of the

पहली सालगिरह से पहले विवाहिता की हत्या

Sun, 01 Dec 2013 11:29 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Dec 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
bridal murder before the first anniversary of the
कुरुक्षेत्र में सात दिसंबर को होने वाली शादी की पहली सालगिरह से ठीक छह दिन पहले एक और विवाहिता दहेज हत्या की बलि चढ़ गई।
विज्ञापन


मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास-ससुर और दो जेठ सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। रविवार देर शाम एलएनजेपी अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल ने मृतका पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंपा।

समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। दूसरी ओर से ससुराल पक्ष के लोग हत्या के आरोप से इंकार करते हुए इसे फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के गांव बरगट जाटान निवासी सुरेंद्र सिंह के मुताबिक 7 दिसंबर 2012 को उसकी बेटी चरणजीत कौर का विवाह गांव हरिपुर बढाम निवासी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक रमेश कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 चरणजीत कौर से फोन पर उनकी बात हुई थी, लेकिन इसके कुछ घंटे बाद ही उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिली। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज की लिए ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया है।

पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर मृतका के पति रमेश कुमार, सास लाजोदेवी, ससुर अजमेर सिंह, जेठ गुरनाम सिंह व गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पति ने कहा, मामूली कहासुनी हुई थी

चरणजीत कौर के पति रमेश कुमार के अनुसार रविवार सुबह घर में मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया था। इसके बाद चरणजीत कौर अकेले में बैठी रही, लेकिन करीब 8:00 उसने कमरे में जाकर देखा तो उसने पंखे पर फंदा लगाया हुआ था। रमेश के अनुसार चरणजीत कौर केयू से एमए हिंदी की पढ़ाई कर रही थी, जबकि वह खुद एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। उसने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक शिक्षित महिला भी मामूली कहासुनी के बाद ऐसा कदम उठा सकती है। चरणजीत कौर के पति रमेश ने कहा कि कमरे में पंखे पर लटके फंदे में पत्नी को लटका देख उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतार कर एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  


तीन दिन में दूसरी दहेज हत्या
पिछले करीब 54 घंटे के दौरान कुरुक्षेत्र में दहेज को लेकर हत्या करने का यह दूसरा मामला सामने आया है, 29 नवंबर 2013 को पिहोवा के एक प्राइवेट अस्पताल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। रविवार सुबह हरिपुर बढ़ाम में यह मामला सामने आया। पिछले दिनों में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किए जाने के मामले भी लगातार दर्ज हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed