{"_id":"67799f341d340704af00910f","slug":"brave-men-performed-gatka-in-city-kirtan-karnal-news-c-18-knl1008-553513-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नगर कीर्तन में जांबाजों ने किया गतकाे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नगर कीर्तन में जांबाजों ने किया गतकाे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सिख पंथ के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। शनिवार को कर्ण नगरी में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी और पंथ प्रचारक बाबा सुक्खा सिंह के मागर्दशन में शनिवार सुबह नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में सुबह सुंदर फूलों से पालकी साहिब को सजा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर हैंड ग्रंथी ने अरदास कर नगर कीर्तन का शुभारंभ करवाया। पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पालकी साहिब के आगे आगे श्रद्धालु झाडू लगाकर पुष्प बिछाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा डेरा कार सेवा एवं गुरुद्वारा मंजी साहिब पातशाही पहली से शुरू होकर, कर्ण गेट, कमेटी चौक, सब्ज़ी मंडी चौक, कुंजपुरा रोड, अस्पताल चौक, सेक्टर 12, निर्मल कुटिया, गुरुद्वारा सेक्टर 7, गुरुद्वारा बाबा कश्मीरा सिंह जी सेक्टर छह के पीछे, मेरठ रोड, महाराणा प्रताप चौक से होता हुए गुरुद्वारा डेरा कार सेवा कलंदरी गेट में विश्राम दिया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर रेनू वाला गुप्ता को सरौपा भेट केर सम्मानित किया।
विज्ञापन
निर्मल कुटिया में भी पहुंचा नगर कीर्तन ःनगर कीर्तन को निर्मल कुटिया के अंदर लेकर जाया गया जहां संत निबंद्र सिंह सरपंच महाराज ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक, रुमाला अर्पित कर पुष्प अर्पित किए। संत निबंद्र सिंह सरपंच महाराज पंज प्यारों और सेवादारों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। निर्मल कुटिया में सभी श्रद्धालुओं को प्यार से लंगर चखाया। इस दौरान सिख युवकों ने गतके का प्रदर्शन किया।