फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brainstorming on resolving land disputes

जमीनी विवादों को सुलझाने पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on resolving land disputes
हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को कॉमन लैंड मैनेजमेंट विषय पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में सेमिनार का आयोजन हुआ। इस सेमिनार में कई जिलों के उपायुक्त और एसीयूटी पहुंचे।
विज्ञापन

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान वक्ताओं ने कॉमन लैंड मैनेजमेंट पर अपने विचार रखे। इस बात पर भी मंथन किया गया कि सरकारी जमीनों के विवादों को कैसे सुलझाया जा सकता है। इस पर अधिकारियों ने अपनी अलग-अलग राय दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कौशल ने कहा कि सभी जिलों में कॉमन लैंड मैनेजमेंट को लागू किया जाना है।
विज्ञापन

एफसीआर पीके दास ने कॉमन लैंड मैनेजमेंट विषय के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल अनिल ग्रोवर और एडिशनल एडवोकेट जनरल कुलदीप तिवारी ने कानूनी अड़चनों के समाधान के बारे में बताया। इसके अलावा भूमि प्रबंधन की चुनौतियों को लेकर भी मंथन किया गया। हिसार की डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने पीपीटी के माध्यम से अपनी राय प्रस्तुत की। मंच संचालन सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने किया। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कौशल, एफसीआर पीके दास, एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन, सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल अनिल ग्रोवर, एडिशनल एडवोकेट जनरल कुलदीप तिवारी और हिसार की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed