फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brahmin sabha came with the rape victim

परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभा उठाएगी ठोस कदम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Brahmin sabha came with the rape victim
हाईप्रोफाइल सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित महिला के परिवार की मदद के लिए जिला करनाल ब्राह्मण सभा आगे आयी है। इससे पहले पीड़ित महिला के परिवार की ओर से ब्राह्मण सभा को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन

रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पीड़ित महिला और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभा ठोस कदम उठाएगी। इसी को लेकर आगामी नौ सितंबर को सुबह 11 बजे ब्राह्मण धर्मशाला में विशेष मीटिंग बुलाई गई है। इसमें जिला करनाल ब्राह्मण सभा की पूरी कार्यकारिणी, कॉलेजियम सदस्यों, सभी ब्लाक अध्यक्षों के साथ-साथ ब्राह्मण समाज के लोगों से मीटिंग में पहुंचने का आह्वान किया गया है। सभा का मानना है कि पीड़ित महिला के साथ अन्याय हुआ है। सरकार को इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच करवानी चाहिए थी। पुलिस प्रशासन जांच को टाल रहा है। निर्णय लिया गया कि पीड़ित महिला और उसके परिवार की हर संभव मदद सभा व समाज की ओर से की जाएगी। नौ सितंबर की मीटिंग में बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान बृजभूषण कोयर, चंद्रमणि सांवत, ईश्वर मुखाफरी, सचिन बल्ला, राजपाल कारसा, बलबीर शर्मा कमालपुर, नरेश बड़थल, राजू चांदसमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed