{"_id":"6af22a38095f599898090198","slug":"boxer-nishants-bout-will-take-place-on-november-14-karnal-news-c-18-knl1018-1028822-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 14 नवंबर को होगा मुक्केबाज निशांत का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 14 नवंबर को होगा मुक्केबाज निशांत का मुकाबला
विज्ञापन
अभ्यास करते निशांत देव
करनाल। पेशेवर मुक्केबाज निशांत देव शनिवार को इस साल का अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगे। यह मुकाबला 14 नवंबर को होगा। हालांकि, उनके प्रतिद्वंद्वी का नाम अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। पेरिस ओलंपिक के बाद पेशेवर मुक्केबाजी में कदम रखने वाले निशांत का प्रदर्शन शानदार रहा है।
उन्होंने अब तक सात मुकाबले खेले हैं। वह अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं। अपनी मुक्केबाजी की ताकत और बेहतरीन रिंग में सूझबूझ से उन्होंने विरोधियों को संभलने का मौका नहीं दिया है। निशांत के कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि उनका अजेय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सबसे बड़ा पेशेवर मुक्केबाज बनाएगा। यह मुकाबला डिएगो पचेको बनाम डेरियस फुल्घम इवेंट का हिस्सा होगा।
प्रतिद्वंद्वी का नाम गोपनीय
प्रमोटरों ने निशांत के प्रतिद्वंद्वी का नाम गोपनीय रखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके सामने कोई शीर्ष रैंकिंग का मुक्केबाज आ सकता है। कोच चौहान ने कहा कि निशांत की रक्षा और घातक नॉकआउट मुक्कों की शैली विरोधी के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले को यादगार बनाने के लिए निशांत ने कड़ी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस मुकाबले पर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के बॉक्सिंग प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं।