फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bound in matrimony international hockey player

शादी के बंधन में बंधी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

Sun, 17 Nov 2013 11:55 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Nov 2013 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bound in matrimony international hockey player
हॉकी जगत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शाहाबाद का नाम चमकाने वाली हरप्रीत कौर रविवार को शादी के बंधन में बंध गईं। लाडवा रोड स्थित एक पैलेस में हरप्रीत का विवाह अंबाला निवासी बलकार सिंह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


नव युगल को आशीर्वाद देने के लिए अनेक कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विवाह समारोह में पहुंचे।

इनमें भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रीतू रानी, हरविंद्र सिंह पप्पू, बलदेव सिंह अटारी, सिरसा के कोच बलदेव सिंह, पूर्व पार्षद टेकचंद शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रमणीक कौर, रानी रामपाल, बलविंद्र कौर, नूतन, गुरप्रीत कौर, किरण बाला, देवेंद्र कौर, रजनी, सिमरजीत कौर, संदीप कौर, जसजीत कौर, लखविंद्र कौर, राजविंद्र कौर, रमनदीप कौर, जसप्रीत कौर, नवनीत कौर, मनजीत कौर नवजोत कौर प्रमुख तौर पर शामिल रहीं।
विज्ञापन


हरप्रीत कौर के पिता शेर सिंह और माता मोहिंदर कौर, बहन कर्मजीत, जसविंदर, भाई अवतार सिंह और परिजनों ने नम आंखों से डोली को विदा किया। हरप्रीत के पति बलकार सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हरप्रीत का कहना है कि शादी के बाद भी उसका खेल का सफर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी की दुनिया में हरप्रीत ऐसा नाम है जिन्होंने हॉकी में अपनी विलक्षण प्रतिभा की बदौलत ऊंचा मुकाम हासिल किया है। बेहतरीन खेल की बदौलत ही हरप्रीत को नौकरी में मिली है। वह 2008 से बतौर क्लर्क रेलवे में सेवा दे रही हैं।

आठ साल की उम्र में ही जुड़ गईं थी खेल से
हरप्रीत कौर जब मात्र आठ साल की थी तो उसने एसजीएनपी हॉकी एकेडमी में खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद मात्र दो वर्ष में ही प्रदेश व देश की टीमों में अपनी जगह बना ली थी। सेंटर हॉफ हरप्रीत ने 2005 में भारतीय महिला हॉकी टीम में स्थान बनाया था और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच जापान के खिलाफ जापान में ही खेला था और स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।


हरप्रीत ने अब तक 65 मैचों में देश के लिए 72 गोल किए। हरप्रीत ने बताया कि उसने सिगांपुर के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। उसने बताया कि उसकी रोल मॉडल बलविंद्र कौर व सुमन बाला हैं जिन्हें देखते हुए उसने भारतीय टीम में प्रवेश पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed