फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Both sides lodged a police complaint regarding stone pelting at the Imambara.

Karnal News: इमामबाड़े पर पत्थरबाजी में दोनों पक्षों ने की पुलिस को शिकायत

Sun, 15 Feb 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 15 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Both sides lodged a police complaint regarding stone pelting at the Imambara.
इंद्री।
विज्ञापन

सैयद छपरा गांव में इमामबाड़े के पिछले गेट के मुद्दे पर वीरवार को हुए झगड़े और पत्थरबाजी में शनिवार को ब्याना चौकी पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से 42 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
चौकी प्रभारी रोहित ने बताया कि एक पक्ष की ओर से 25 लोगों और दूसरे पक्ष की ओर से 17 लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी गई है। पुलिस को झगड़े में घायल हुए सात लोगों में से दो की एक्सरे रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी।
विज्ञापन

गांव में विवाद का कारण इमामबाड़े का पिछला गेट है। इस गेट के माध्यम से गांव के वर्तमान सरपंच के परिवार के लोग परिसर में आ-जा रहे हैं। इमामबाड़े के कार्यक्रमों के दौरान महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इसी गेट का उपयोग करते हैं। वीरवार को सरपंच परिवार के अधिकांश सदस्य शादी समारोह में गांव से बाहर गए थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने गेट को वेल्डिंग से बंद करने का प्रयास किया। सूचना पर गेट खुला रखने के समर्थन करने वाले दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई और पत्थरबाजी हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को भी इसी मुद्दे पर तनाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed