फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Blood will be available in emergency, Red Cross will prepare Raktveer directory

आपात स्थिति में मिलेगा रक्त, रेडक्रॉस तैयार करेगा रक्तवीर डायरेक्टरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Blood will be available in emergency, Red Cross will prepare Raktveer directory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रेडक्रॉस की ओर से आपात स्थिति में रक्त मुहैया कराने के लिए जिला स्तर पर रक्त वीरों की डायरेक्टरी तैयार की जाएगी, ताकि हर जरूरतमंद को तुरंत रक्त मिल सके। वहीं, रेडक्रॉस वालंटियरों की संख्या को बढ़ाने के लिए जल्द ही मुहिम शुरू की जाएगी। ये विचार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के पहले दिन ब्रह्मसरोवर पर रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य के महासचिव डीआर शर्मा ने 18 दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में प्राइवेट ब्लड बैंक को अपने स्तर पर लगाए जाने वाले रक्तदान शिविरों की जानकारी रेडक्रास सोसायटी को मुहैया करानी होगी। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और प्रशंसा-पत्र देकर रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ाया। रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह ने बताया कि पिछले तीन-चार सालों से रेडक्रॉस की ओर से गीता महोत्सव पर रक्तदान कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा रेडक्रॉस ने टीबी के ड्रॉपआउट मरीजों के लिए एक अहम कदम उठाया है। ड्रॉपआउट मरीजों को चिह्नित कर लिया गया है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह, सहायक सचिव रमेश कुमार, ओमप्रकाश, हिम्मत सिंह बूरा, अंजू व विनोद पाल झांसा सहित अन्य वालंटियर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
उधर, उपायुक्त मुकुल कुमार ने यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी की ओर से ब्रह्मसरोवर के तट पर आयोजित 18 दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करके हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है, बल्कि कुछ समय में ही नया रक्त बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed