फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Blind Murder resolved more than a year, Karnal

एक साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया

Tue, 11 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 11 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 एक साल पहले नई अनाज मंडी में मजदूरों के ठेकेदार के हुए ब्लाइंड मर्डर को सिटी थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि ठेकेदार अनिल की हत्या के उसके साथियों व मजदूरों ने ही की थी। हत्या का कारण पैसा रहा। पुलिस ने इस मामले में बिहार निवासी एक आरोपी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। मामले के अनुसार, बिहार निवासी अनिल मंडी में ठेकेदारी का कार्य करता था। सुरेंद्र, गंगाराम बीरू महतो व अन्य उसके लिए मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस ने बताया कि अनिल ने मजदूरों के पैसे नहीं दिए। इस पर सुरेंद्र व अन्य साथियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पहले अनिल के साथ शराब पी और बाद में परने (कपड़े) के साथ उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने मामले को रफा दफा करने के लिए शव को बोरी में बंद कर दिया और मंडी के पीछे खाली प्लाट में शव फेंक दिया। बदबू आने पर लोगों ने देखा तो बोरी में शव मिला। उस समय पुलिस ने केस दर्ज किया था। सिटी थाना प्रभारी पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश जारी है। पूछताछ में सुरेंद्र हत्या का कारण पैसा बताया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed