फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Blacklist contractors who do not start work

Karnal News: काम शुरू न करने वाले ठेकेदार करें ब्लैकलिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Blacklist contractors who do not start work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। नीलोखेड़ी क विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने बुधवार को नगर पालिका तरावड़ी का निरीक्षण किया। यहां पता चला कि टेंडर तो कई विकास कार्यो के लगे हैं लेकिन दो को छोड़कर अन्य किसी ठेकेदार ने कार्य ही शुरू नहीं किया। इस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव को निर्देश दिए, यदि ठेकेदार समय पर कार्य शुरू नहीं करते तो उन्हें ब्लैकलिस्ट करें।
विधायक के नगरपालिका कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल व सचिव अजित कुमार ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर से कर्मचारियों की हाजिरी को चेक की। जब विकास कार्यों के बारे में पूछा तो सचिव ने बताया कि विकास कार्यों के टेंडर लगाकर वर्क आर्डर दे दिए गए हैं लेकिन एक दो विकास कार्यों को छोड़कर अन्य किसी ठेकेदार ने अभी कोई कार्य शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

इस पर विधायक नाराज हो गए, सचिव को आदेश दिए जो भी ठेकेदार काम करने में ढील करता है या अभी शुरू नहीं करता तो उसको नियमानुसार ब्लैक लिस्ट किया जाए या चेतावनी देकर उनसे जल्द से जल्द काम शुरू करवाने का आर्डर करें। विधायक ने कहा कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि शहर में कोई विकास कार्य शुरू नहीं हुआ। एक महीने पहले विकास कार्यों के शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी में नई कॉलोनियों के लिए जो फाइल चंडीगढ़ भेजी गई थी, उनमें से चार कॉलोनी को स्वीकृति मिल गई है और बाकी फाइल को वापस भेजा गया है। विधायक ने सचिव से कहा कि जो फाइल वापस आई है जो आपत्तियां लगी हैं उसको अपडेट करके दोबारा चंडीगढ़ भेजें। उन्होंने अध्यक्ष व पार्षदों से सुझाव लिए। कहा कि जो भी विकास कार्य करवाना है, उसके बारे में बताएं। इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम बंसल बुधराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed