फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP Workers oath for win in new office.

भाजपा के नए कार्यालय में जीत की शपथ

Mon, 28 Oct 2013 12:31 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 28 Oct 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP Workers oath for win in new office.
कुरुक्षेत्र में सुभाष मंडी रेलवे रोड पर भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन रविवार को शिक्षाविद डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा ने किया।
विज्ञापन


कार्यालय मुहूर्त पर पार्टी जिला अध्यक्ष धुमन सिंह किरमच के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने जीत दर्ज करने की शपथ उठाई। डॉ. मंगल सैन के जीवन के बारे में बताते हुए भारत भूषण भारती ने कहा कि उन्हें बेस्ट विधायक का सम्मान भी प्राप्त है और उनके नेतृत्व में पार्टी ने चौतरफा तरक्की की है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बेदी, बाबू रतनलाल बंसल और चंद्रभान गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिला अध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने जल्द ही बीएलए-2 बूथ लेवल एजेंट बनाने का कार्य पूर्ण करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके गठन के बाद हर एक बूथ पर 10 युवा, 10 महिलाएं व 10 प्रमुख कार्यकर्ताओं को नरेंद्र मोदी व पार्टी के प्रचार के लिए तैयार किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने एक बूथ पर एक-एक किताब बूथ कमेटी के लिए सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों को दी, जो गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार करेंगे। धुमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की आतंकवाद को बढ़ावा देने की कलई एक बार फिर खुल गई। पटना की रैली में भारी भीड़ को भगाने के लिए बम विस्फोट करवाना विरोधियों की साजिश और हार को स्पष्ट संकेत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया प्रदेश की जनता कांग्रेस को मजा चखाने के लिए चुनाव के इंतजार में है। इस अवसर पर जितेंद्र अग्रवाल, गोपाल मित्तल, गुलाब सिंह, रविंद्र सांगवान, युधिष्ठर बहल, रामधारी शर्मा, रघुविंद्र सिंह, पुनीत जसूजा, अमित रोहिला, जगन्नाथ हरियापुर, गुरदयाल सुनहेडी, सुरेंद्र ईशाकपुर, हैपी विर्क, भूपेंद्र राणा, रामलाल सचदेवा, अमरजीत जग्गी, कुलवंत, सुमित सिंगला, योगेश गुप्ता, रोशन बेदी, जसमेद श्योकंद व जितेंद्र काका सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed