फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP MP Anurag thakur visit karnal said Bhupender hooda want to set his son deepender hooda in Haryana

Haryana Election: अनुराग ठाकुर का हुड्डा पर तंज: बापू बेटे को सेट करने के लिए हरियाणा को अपसेट करने में लगा

Tue, 01 Oct 2024 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मंगलवार को करनाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बापू बेटे को सेट करने के लिए हरियाणा को अपसेट में करने लगा हुआ है।

विज्ञापन
BJP MP Anurag thakur visit karnal said Bhupender hooda want to set his son deepender hooda in Haryana
करनाल में अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने करनाल में कांग्रेस पर निशाना साधा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बापू बेटे को सेट करने के लिए हरियाणा को अपसेट कर रहा है। दलितों को अपमानित किया जा रहा है। हालात अभी से ऐसे हैं कि सरकार आए बिना ही कांग्रेस के नेता और प्रत्याशी नौकरियों की सेल लगाने लगे हैं और कोटे भी निर्धारित कर लिए हैं। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को जवाब देना होगा।
विज्ञापन

 
अनुराग ठाकुर मंगलवार शाम को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा सवाल हुड्डा से है, वे खर्ची-पर्ची वाली सरकार बनाने की फिर सोचते हैं? ये क्या आधार है कि 50 वोट के आधार पर एक नौकरी। कांग्रेस के प्रत्याशी कहते हैं कि नौकरी का कोटा मिल गया। किसने दिया कोटा, किस आधार पर दिया। खर्ची-पर्ची करके जनता की जेब से पैसा निकालना चाहते हैं, युवाओं को नौकरी बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन



 
मजबूरी में मिलवाने पड़ रहे हाथ
कुमारी शैलजा की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत तो ऐसी हो गई कि राहुल गांधी को मजबूरी में हाथ मिलवाने पड़ रहे हैं। जनता सब देख रही है कि दलितों का अपमान कैसे किया। हुड्डा सरकार के कार्यकाल में मिर्चपुर की घटना को प्रदेश अभी भूला नहीं है। 18 दलितों के परिवारों के घर जला दिए थे और इनकी बेटियों पर अत्याचार हुए। अब साथ लगते राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दलितों की बेटियों से इतने अत्याचार हुए कि इस मामले में वो प्रदेश अब देश में नंबर-1 पर आया। क्या दलितों के उत्पीड़न की प्रयोगशाला अब हरियाणा को बनाएंगे। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश विरोधी ताकतों के साथ बैठकें करते हैं, भारत का क्या भला कर सकते हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस साल रहा दामाद, दलाल का जलवा जलाल  
अनुराग ठाकुर ने कहा कि असंध के कांग्रेस प्रत्याशी कहते हैं कि पहले अपना घर भरेंगे, फिर रिश्तेदारों का भरेंगे। इनकी सरकार जो दस साल तक चली, वो दामाद और दलाल का जलवा जलाल था। दलितों का अत्याचार था। तो क्या ये वही हालात दोबारा वापस लाने की बात करते हैं। भरेंगे अपने घर, जो पहले भरे थे। हुड्डा ने भ्रष्टाचार और उत्पीड़न में प्रदेश को नंबर-1 बनाया। क्योंकि तब एक ही जिले तक विकास सिमटा रहता था। किसानों की जमीनें तक हड़प ली गई।


जनता को क्या बताएंगे, ईडी का जवाब नहीं दे पाए हुड्डा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे 10 साल का हिसाब मांगने वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज तक ईडी के जवाब नहीं दे पा रहे हैं, जनता को अपने कार्यकाल का क्या जवाब देंगे। कांग्रेस यहां सिर्फ वादे करने आई है। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल के हालात खराब हैं, महिलाओं के 1500 रुपये नहीं दे पाए। दो रुपये किलो गोबर और 100 रुपये लीटर दूध खरीदने का वादा हिमाचल में किया था, एक भी व्यक्ति से नहीं खरीदा, यदि राहुल और खड़गे में हिम्मत है, तो ऐसे एक भी व्यक्ति को सामने लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed