फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BJP district administration completed in a year changed

भाजपा ने डेढ़ साल में पूरा जिला प्रशासन बदला

Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल की भाजपा सरकार में करनाल के तमाम अधिकारियों को बदल दिया गया। अब पब्लिक से जुड़े हर विभाग में आला अधिकारी नए लगाए गए हैं। एक तरह से अब पूरे जिले की कमान नए अधिकारियों के हाथों में हैं। इनमें सुरक्षा से लेकर राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। बता दें कि करनाल से विधायक मनोहर लाल के सीएम बनने के कारण सीएम सिटी में हर विभाग में अधिकारियों को चुन चुन कर लगाया गया था। बावजूद इसके ये अधिकारी भाजपा अधिकारियों को अखरते रहे। धीरे-धीरे करके उस समय से लगे तमाम अधिकारियों को दूसरे स्थानों पर बदल कर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि हाल में ही आईएएस डॉ. जे गणेशन के स्थान पर नए डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने स्थान लिया है। इसी प्रकार, एडीसी गिरीश अरोड़ा के स्थान पर नए एडीसी धर्मसिंह ने कार्यभार संभाला है। गिरीश अरोड़ा का तबादला एक माह पहले हुआ था। उनके साथ ही एसडीएम राजीव मेहता को पानीपत भेजा गया, जबकि उनके स्थान पर करनाल में ही आरटीए रहे एचसीएस योगेश कुमार बतौर एसडीएम कार्यभार संभाला। पुलिस की बात करें तो एक माह पहले ही आईजी हनीफ कुरैशी के स्थान पर आईजी सुभाष यादव ने कार्यभार संभाला है। बिजली निगम की बात करें डीवीएस धनखड़ के स्थान पर जेके कांबोज ने कार्यभार संभाल रखा है। शिक्षा विभाग में तीन दिन पहले ही दिनेश कुमार शर्मा को यहां पर डीईओ लगाया गया है।
विज्ञापन


नए डीआरओ और तहसीलदार आए
वहीं, राजस्व विभाग में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतों के कारण डीआरओ सुभाष मेहता, तहसीलदार अश्वनी गंभीर को भी बदल दिया गया। सोमवार को उनके स्थान पर हिसार से डीआरओ राजबीर धीमान व श्यामलाल तहसीलदार के तौर पर कार्यभार संभाला है। बताया जाता है कि दोनों ही अधिकारियों की विभाग में विशेष छवि है और खासतौर पर उन्हें सीएम सिटी के लिए लाया गया है। बता दें कि राजस्व विभाग में रजिस्ट्री आदि को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य अधिकारी भी हैं टारगेट पर
सीएम सिटी में अधिकारियों पर भाजपा समेत आरएसएस के नेताओं की नजरें हैं। बताया जाता है कि पुलिस विभाग के कुछ अन्य अधिकारी भी अब भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। सूत्रों का कहना है कि कई अन्य अधिकारियों का चिट्ठा तैयार किया गया है, जल्द ही इसे सीएम को दिया जाएगा और अन्य अधिकारी भी नप सकते हैं। भाजपा नेताओं का दावा है  कि बदलाव सीएम की घोषणाओं और प्रोजेक्टों को गति देने के लिए किया गया है।


वर्जन
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना ही हमारा उद्देश्य है। वहीं, सीएम की घोषणाओं व प्रोजेक्ट को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है और सभी को समय से पूरा किया जाएगा
मनदीप सिंह बराड़, डीसी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed