फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider killed after collision with train

ट्रेन से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 24 May 2014 11:56 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 24 May 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
घोघड़ीपुर फाटक के समीप ट्रेन से टकरा जाने के कारण एक 18 वर्षीय बाइक
विज्ञापन
सवार युवक की मौत हो गई। उसका दूसरा साथी बुरी तरह घायल हो गया। घायल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिया जा रहा है।
दुर्घटना शुक्रवार रात में करीब नौ बजे के बाद हुई।

बताया जा रहा है कि गांव मूनक निवासी भारत भूषण अपने ही बीमार पड़ोसी अमनदीप को दवा दिलाकर गांव लौट रहा था। घोघड़ीपुर फाटक के पास फाटक बंद होने के कारण वह लोग फाटक के साथ से साथ से लाइन पार कर रहे थे। तेज रफ्तार से गुजर रही शताब्दी एक्सप्रेस से वह लोग टकरा गए।

ट्रेन ने बाइक पर सवार दोनों लोगों को काफी दूर फेंक दिया। दुर्घटना की सूचना गेट मैन ने एंबुलेंस सेवा को दी और रेलवे स्टेशन पर सूचना भेजी। जीआरपी के कर्मियों के पहुंचने से पूर्व ही एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने दोनों लोगों को उठाकर मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने भारत भूषण को मृत घोषित कर दिया। उसके दूसरे साथी अमनदीप को उपचार दिया जा रहा है। थाना जीआरपी के अनुसार इस मामले में इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed