फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle at Namaste Chowk

Karnal News: नमस्ते चौक पर वाहन की टक्कर से गई बाइक सवार की जान

Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle at Namaste Chowk

विज्ञापन

करनाल।
नमस्ते चौक पर वीरवार की रात 2 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार अरुण की मौत हो गई। 20 वर्षीय अरुण ने काम पर जाने के लिए एक माह पहले ही नई मोटरसाइकिल ली थी। वह अभी अविवाहित था। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था।

पृथ्वी विहार निवासी अरुण कैटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार की रात को करीब 2 बजे अपना काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घायल अरुण को पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां सुषमा देवी ने बताया कि अरुण के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अरुण ही परिवार का खर्चा चलाता था। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जहां हादसा हुआ है, आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन


----


फोन किया तो मिली हादसे की जानकारीमां सुषमा ने बताया कि वह रातभर अपने बेटे का इंतजार करती रहीं। रात को दो बजे के करीब अधिक चिंता होने पर उन्होंने अरुण के मोबाइल पर कॉल किया था। फोन किसी ओर ने उठाया और बताया कि उसे सड़क हादसे में चोट लगी है। जब अस्पताल आकर देखा तो बेटे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed