{"_id":"60f1f0958ebc3ed3710dba48","slug":"bhakiyu-demonstrated-for-lack-of-drainage-karnal-news-knl76749728","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी न होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी न होने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। बारिश में रेलवे अंडरपास के नीचे भरे पानी की निकासी न होने से भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने नगरपालिका व पब्लिक हेल्थ कार्यालय में प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर नगरपालिका के गेट को बंद कर किसान धरने पर बैठ गए। बताया कि अंडरपास के नीचे से लगभग 40 गांवों के ग्रामीण व शहर के लोगों आवागमन करते हैं। लोग परेशान हैं लेेकिन प्रशासन के पास पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है।
बसताडा टोल पर बैठे किसान शुक्रवार को लगभग एक बजे नगरपालिका कार्यालय में पहुंचे उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पालिका गेट को बंद कर दिया। किसानों ने सचिव रविप्रकाश की गाड़ी को भी ऑफिस में घुसने नहीं दिया। फिर उन्हें समस्या बताकर समाधान का अनुरोध किया। नपा सचिव ने किसानों को आश्वासन देकर असमर्थता जताई। कहा कि रेलवे अंडरपास का निर्माण पीडब्लयूडी विभाग व रेलवे ने किया है। पानी निकालने की व्यवस्था पब्लिक हेल्थ विभाग करता है। बाद में किसान पब्लिक हेल्थ ऑफिस में पहुंचे और जेई वेदप्रकाश से समस्या सुनाई। जेई ने कहा कि उनके पास पानी निकालने के लिए जो साधन हैं, उसी से पानी निकालने का कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे और पंप लगाकर निकासी व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे।
... तो कश्ती ही लगवा दो
किसान नेता जगदीप औलख, हैप्पी औलख, समय सिंह संधू , सुनील पूनिया आदि किसानों ने अधिकारियों को कहा कि अगर वे पानी निकासी की व्यवस्था नही करवा सकते तो अंडरपास पर कश्ती लगवा दों, ताकि लोग आसानी से घरों व खेतों में जा सकें। किसानों का कहना है कि अंडरपास के नीचे बारिश में इतना पानी भर जाता है। वहां से निकालना दूभर हो जाता है। किसानों ने चेताया कि अगर जल्दी पानी निकासी के व्यवस्था नही हुई तो वे फिर बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
फोटो केप्शन-पब्लिक हेल्थ जेई से बातचीत करते किसान।