{"_id":"6945a8c4d5887a10f20da196","slug":"before-the-annual-examinations-students-will-be-evaluated-through-set-2-karnal-news-c-18-knl1018-805304-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वार्षिक परीक्षाओं से पहले सेट-2 से होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वार्षिक परीक्षाओं से पहले सेट-2 से होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों की वास्तविक तैयारी जानने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सेट-2 और अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सेट-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इससे पूरे प्रदेश में एक समान प्रश्नपत्रों से निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होगा।
कक्षा नौवीं और 11वीं की सेट-2 परीक्षाएं दो दिन बाद 22 दिसंबर से शुरू हो रही हैं जो 29 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। हालांकि विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए कितने तैयार हैं, इसका मूल्यांकन सेट-2 परीक्षाओं के बाद होगा। वहीं 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 22 जनवरी से 4 फरवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि प्री-बोर्ड में अभी करीब एक माह का समय होने के कारण स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा करने व रिवीजन की गतिविधियां तेजी पर हैं। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में परीक्षा की तैयारी करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
इन परीक्षाओं के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जो आगे विद्यार्थियों की पढ़ाई और तैयारी का आधार बनेंगे। इस निर्णय से विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों का समय रहते पता चलेगा। शिक्षक भी कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दे सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि सेट-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के अंक एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके लिए स्कूल मुखियाओं की जिम्मेदारी तय की गई है। समय पर अंक अपलोड न करने पर संबंधित स्कूल प्रमुख की जवाबदेही तय की जाएगी।
यह रहेगा सेट-2 परीक्षाओं का शेड्यूल
कक्षा नौ-
22 दिसंबर- सामाजिक विज्ञान व हिंदी।
23 दिसंबर- अंग्रेजी, गृह विज्ञान और एनएसक्यूएफ।
24 दिसंबर- विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी ,उर्दू।
27 दिसंबर- गणित।
कक्षा 11-
22 दिसंबर- फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन।
23 दिसंबर- कंप्यूटर साइंस, भूगोल, इतिहास, भौतिकी, लेखांकन।
24 दिसंबर- हिंदी कोर, इलेक्टिव, गणित।
27 दिसंबर- एनएसक्यूएफ विषय, अंग्रेजी कोर, इलेक्टिव।
29 दिसंबर- अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू , कृषि।
-- -- -- -- -विद्यार्थियों का फाइनल परीक्षा से पहले मूल्यांकन के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं की सेट-2 22 दिसंबर से शुरू हो रही हैं जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनवरी के अंत में कक्षा 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा ली जाएंगी। इसके लिए शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है। स्कूलों में समय रहते पाठ्यक्रम को पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी