{"_id":"5ea03f638ebc3e90322f21df","slug":"bank-providing-facilities-yo-the-public-with-social-distancing51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जनता को सुविधा दे रहीं बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जनता को सुविधा दे रहीं बैंक
social distencing k saath grakj seva kendar cash leme pahuche log
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
करनाल। बैंकों से भीड़ को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए ग्राहक सेवा केंद्र लॉकडाउन में जनता को नियमों की पालना के साथ वित्तीय सेवाएं देने में मददगार साबित हुए। करनाल जिले में करीब 80 ग्राहक सेवा केंद्र हैं जिनमें 23 मार्च से 22 अप्रैल तक एक महीने में करीब 40 करोड़ रुपये लोगों ने अपने खातों से निकाले हैं। इन केंद्रों पर नकदी लेने के लिए कोई विशेष दस्तावेज या एटीएम की जरूरत नहीं पड़ती। केवल आधार नंबर और बैंक उपभोक्ता के अंगुठे की जांच से ही उसे नकदी का भुगतान कर दिया जाता है। प्रतिदिन एक ग्राहक सेवा केंद्र सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए 90 से 100 लोगों को वित्तीय सेवा दे रहा है। पहले ग्राहक इस केंद्र में केवल पांच हजार रुपये का लेनदेन कर सकता था। अब इसमें 20 हजार रुपये तक जमा करवा सकता है और आधार कार्ड नंबर से किसी भी बैंक के खाते से दस हजार रुपये निकाल सकता है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस की ओर से करीब दस साल पहले वित्तीय समावेशन (फाइनेंसियल इंक्लूजन) मॉडल की लांचिंग की गई थी। इसके संचालन का जिम्मा बैंकों के माध्यम से किया गया। बैंकों ने इस योजना के संचालन के लिए बिजनेस कोर्सपेंडेंस हायर किए। यह ऐसे क्षेत्र में काम करेगा जहां बैंक नहीं हैं या कोई भी क्षेत्र जहां बैंकों में बहुत ज्यादा भीड़ है। ग्राहक सेवा केंद्र पूरे साल में 364 दिन काम करता है केवल एक अप्रैल को काम नहीं करता। लॉकडाउन के दौरान ग्राहक सेवा केंद्रों के संचालकों ने घर-घर जाकर पैसा दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत महिलाओं को 500-500 रुपये इन सेंटर के माध्यम से वितरित किए गए। केंद्र संचालकों का कहना है कि 330 वाला बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति जीवन सुरक्षा बीमा उसमें भी ग्राहक सेवा केंद्रों का बड़ा योगदान रहा है। करनाल जिले में अधिकतर ग्राहक सेवा केंद्र गांवों में स्थापित हैं। केंद्र संचालकों ने ग्लव्स, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए कोरोना यौद्धा की तरह भूमिका निभाई है। ग्राहक सेवा केंद्रों पर काम करने का सुबह सात से शाम सात बजे तक का समय है। भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र बिजनेस कोर्सपेंडेंस सेव साल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड के जोनल हैड कपिलदेव कौशिक ने कहा कि ग्राहक सेवा केंद्रों की स्थापना ही बैंकों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से की गई थी। ग्राहक के घर के समीप ही ग्राहक सेवा केंद्र स्थापित उसे वित्तीय सेवाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।