{"_id":"6773185bddbd05f9d20b8987","slug":"bajrang-dal-and-vhp-created-ruckus-in-the-police-station-karnal-news-c-18-knl1008-550259-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बजरंग दल, विहिप ने थाने में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बजरंग दल, विहिप ने थाने में किया हंगामा
Tue, 31 Dec 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रायतखाना गांव से धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर रोष जताया। साथ ही कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में भी हंगामा किया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला सह सचिव प्रदीप वत्स ने बताया कि रायतखाना में पिछले दिनों नरेंद्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। नरेंद्र ने बताया था कि कुछ लोग गांव में ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे। यह जबरन लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहे थे। इसका उसने विरोध किया। ईसाई बने कुछ लोग इस बात से भड़क गए।
इससे नाराज लोगों ने उस पर हमला कर दिया। शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वत्स ने कहा कि रायतखाना में ईसाई मिशनरी के लोगों ने नरेंद्र पर तेजधार हथियारों से हमला किया है। नरेंद्र धर्म परिवर्तन का विरोध कर रहा था। पुलिस को चाहिए कि दोषियों पर ठोस कार्रवाई करे। इसी मांग को लेकर वह थाने में आए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे। इंद्री थाना प्रभारी विपिन कुमार ने उन्होंने समझा-बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है। उन्होंने दो दिन पहले ही चार्ज संभाला है। मामले की जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।