फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ayush centers will be opened in every village, benefits of yoga-meditation will be available

हर गांव में खुलेंगे आयुष केंद्र, योग-मेडिटेशन का मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ayush centers will be opened in every village, benefits of yoga-meditation will be available
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को खरकाली व स्टौंडी में आयुष केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही गांव-गांव में आयुष केंद्र खोलने की बात कही। यही नहीं उन्होंने उपायुक्त अनीश यादव को निर्देश दिए कि लोगों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए वे ऐसा प्रस्ताव तैयार करें, जिसमें योग व मेडिटेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
बीते रोज करनाल में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल घरौंडा विधान सभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधायक के कामकाज व उनके व्यवहार को लेकर ग्रामीणों की राय जानी। साथ ही गांव खरकाली, स्टौंडी, रसीन में स्वास्थ्य कल्याण केंद्र (हेल्थ वेलनेस सेंटर) और व्यायामशाला व घरौंडा के सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल का भी निरीक्षण किया। साथ ही व्यायामशाला में हरी घास तथा जड़ी बूटियों के पौधों के अलावा छायादार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की योजनाओं के संबंध में बताया कि एसटीपी की दिशा में प्रमुखता से कार्य किया जा रहा है, ताकि गंदे पानी का उपयोग सही दिशा में हो सके। वहीं प्रदेश के 1900 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सीएम से व्यायामशाला में योग शिक्षक लगाने के मांग की तो मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सभी व्यायामशालाओं में जल्दी एक हजार योग शिक्षक लगाए जाएंगे। आभिभावक एकता मंच के सदस्य व ग्रामीणों ने शिकायत की कि निजी स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं और निजी स्कूल एनसीआरटी की किताबें न लगवाकर प्राइवेट प्रकाशकों की किताबें लगवा रहे हैं। जिनका मूल्य बहुत ज्यादा है। उन्होंने इस मामले को भी गंभीरता से लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया। घरौंडा के संस्कृति मॉडल स्कूल को भी देखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य में 138 संस्कृति मॉडल स्कूल, 650 व्यायामशाला व योगशालाओं का निर्माण कराया गया है, सभी व्यायामशालाओं में एक हजार योग शिक्षक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण के प्रतिनिधि समर सिंह कल्याण, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, घरौंडा के एसडीएम अभय सिंह जांगड़ा, सीएमओ डा. योगेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी आदि शामिल रहे।
अधिक आवेदन आए तो मेरिट से होंगे दाखिले
-दाखिलों पर सीएम बोले कि यदि सीटों से ज्यादा आवेदन पत्र दाखिले के लिए प्राप्त होते हैं तो ऐसे में ड्रा के माध्यम से मेरिट के आधार पर बच्चों को दाखिला देने की प्रक्त्रिस्या को अपनाया जाएगा। छठी से नौंवी की कक्षा में दाखिला लेने के लिए पांच अप्रैल से फार्म निशुल्क उपलब्ध करवा दिए जाएंगे और 25 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

पार्षद के घर जाकर व्यक्त की शोक संवेदना
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को करनाल दौर के दौरान नगर निगम के पार्षद जय भगवान कश्यप व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुभाष कुमार कश्यम के बड़े भाई सतीश कुमार कश्यप के निधन पर उनके निवास स्थान गोपी वाली गामड़ी जाकर शोक संवेदना प्रकट की। परिवार को सांत्वना दी।
सतीश कुमार का एक अप्रैल को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed