{"_id":"68f156f3ae364b4ea1074a3d","slug":"awarded-for-securing-second-place-in-gidda-competition-karnal-news-c-18-knl1008-760849-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गिद्दा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने पर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गिद्दा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने पर सम्मानित
Fri, 17 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
मूनक। जिला स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक नृत्य गिद्दा प्रतियोगिता में ब्रिटिश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके लिए संचालक रविंद्र मलिक ने बच्चों और डांस टीचर अमित को बधाई देकर हौसला बढ़ाया। संचालक रविंद्र मलिक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में सर्वांगीण विकास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले इस प्रकार की धारणा थी कि सिर्फ पढ़ाई ही जरूरी है लेकिन अब समय परिवर्तित हो चुका है। हमारे अंदर जो भी योग्यता है उसको और अधिक विकसित करके उसके अंदर ही अपनी भविष्य को सुनिश्चित कर सकते हैं। बच्चों के अभिभावकों को भी इस बात का परीक्षण करना चाहिए कि उनके बच्चे के अंदर किस तरह की योग्यता है। संवाद
विज्ञापन