{"_id":"690e4bb624fd2c0849087e48","slug":"avoid-travelling-tomorrow-unless-absolutely-necessary-traffic-on-four-routes-will-be-diverted-karnal-news-c-18-knl1008-775973-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जरूरी न हो तो कल यात्रा से बचें, चार मार्गों का यातायात रहेगा परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जरूरी न हो तो कल यात्रा से बचें, चार मार्गों का यातायात रहेगा परिवर्तित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 9 नवंबर को कर्णनगरी में हिंद की चादर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। एनडीआरआई चौक से लेकर इंद्री रोड व कर्ण लेक तक तीन चरणों में होने वाली मैराथन में करीब 56 हजार धावकों के भाग लेने की संभावना है। प्रशासन ने मैराथन मार्ग पर 9 नवंबर को सुबह 4 बजे से मैराथन की समाप्ति तक सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इस मार्ग पर यदि जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें। पुलिस की ओर से जिले के चार प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है।
एसपी गंगाराम पूनिया ने विशेष तौर पर ट्रैफिक प्लान भी जारी किया है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए गीता द्वार, एनडीआरआई चौक, आईटीआई चौक, सेक्टर-9 टी पॉइंट व मंगलपुर कट से इंद्री रोड पर जाने वाले मार्गों पर सुबह 4 बजे से यात्रा समाप्ति तक आम यातायात बाधित रहेगा। इस मार्ग से यात्रा करने के बजाय अन्य परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह बनाई है योजना
- असंध व कैथल की ओर से आने वाले वाहन दिल्ली या चंडीगढ़ दिशा में जाने के लिए पश्चिमी यमुना बाईपास से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जाएंगे।
- पुराना बस स्टैंड व माल रोड से आने वाले वाहन महात्मा गांधी चौक से अस्पताल चौक, सेक्टर-12 होते हुए शहर क्षेत्र करनाल में प्रवेश करेंगे।
- कुंजपुरा राजमार्ग या गढ़ी बीरबल की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-09 या 32 कट से शहीद उधम सिंह चौक होते हुए सेक्टर-12 या 14 के रास्ते से शहर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
- इंद्री राजमार्ग की ओर से आने वाले वाहन रंबा से तरावड़ी या जीटी रोड होते हुए सेक्टर-06 कट सर्विस लेन से शहर में प्रवेश करेंगे।
मैराथन का रूट
एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि मैराथन में शामिल होने के लिए पोर्टल पर 56 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। मैराथन तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। 5, 10 और 21 किलोमीटर की होगी। एनडीआरआई चौक से शुरू होगी। आईटीआई चौक से होती हुई टीकरी कलाश हॉकी स्टेडियम के मार्ग से गुजरती हुई इंद्री रोड पर निकलेगी। इसके बाद कर्ण लेक पहुंचेगी और वहां से वापस होते हुए एनडीआरआई चौक पर समापन होगा।