{"_id":"61ad2635b73aba55492b18e6","slug":"auto-center-owner-accused-of-killing-the-driver-karnal-news-knl918260184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो सेंटर मालिक पर चालक की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो सेंटर मालिक पर चालक की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुटाना थाना क्षेत्र के संडीर गांव निवासी एक ऑटो रिक्शा चालक की ऑटो सेंटर चालक से विवाद के चलते डंडों से पीटकर हत्या करने के मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों के अनुसार ऑटो चालक बूटा राम आठ दिन पहले ऑटो लेकर नीलोखेड़ी स्थित जसबीर के ऑटो सेंटर गया था। आरोप है कि वहां विवाद हो जाने के बाद जसबीर ने अपने नौकर के साथ मिलकर बूटाराम को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो सेंटर संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संडीर गांव निवासी जसपाल ने बुटाना थाने में दी शिकायत में कहा कि उसका चचेरा भाई बूटा राम (39) आटो चलाता था। वह 27 नवंबर को ऑटो लेकर भतीजे पंकज के साथ नीलोखेडी बस स्टैंड पर गया था। बस अड्डा के पास ही जसबीर आटो सेंटर है। पंकज से ऑटो सेंटर मालिक जसबीर और उसके नौकर नीलोखेडी के पोल्ट्री एरिया ओम निवासी की बहस हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने पंकज के साथ मारपीट की तो वह भागकर आ गया और कुछ ही दूरी पर खड़े जसपाल को जसबीर व ओम द्वारा लाठी डंडों से बूटाराम को पीटने की जानकारी दी। जसपाल मौके पर गया तो दोनों उसे देखकर भाग गए। बूटा राम को गुम चोटें लगी थी, वह उसे घर ले आया। दूसरे दिन बूटा राम की तबियत खराब होने लगी तो उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पांच दिसंबर को उपचार के दौरान बूटाराम की मौत हो गई है। पुलिस ने शिकायत चचेरे भाई की शिकायत पर जसबीर व ओम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।