फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attack on college student, cure not on time, karnal

कॉलेज छात्र पर फिर हमला, इलाज न मिलने पर बवाल

Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
attack on college student, cure not on time, karnal
अस्पताल में उपचाराधीन घायल विद्या‌र्थी - फोटो : amar ujala
शहर में छात्र गुटों में उपजी दुश्मनी गंभीर रूप ले रही है। 12वीं कक्षा के छात्र विजय राणा के हत्यारे पकड़े नहीं गए हैं और शुक्रवार दोपहर को उसी जगह पर एक कॉलेज छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया गया। दर्जनभर छात्र वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल को आसपास से गुजरने वाले छात्र ही अस्पताल लेकर पहुंचे। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डेढ़ घंटे तक इलाज न मिलने पर छात्रों के साथ परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बाद में निजी अस्पताल में ले गए। 
विज्ञापन


राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे गेट पर छात्रों के एक गुट ने बाइक सवार डीएवी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित (18)  निवासी गली नंबर 6 विकास कॉलोनी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे छात्रों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और पीड़ितों के आने के बाद भी छात्र का इलाज शुरू नहीं हुआ तो पीड़ितों का सब्र का बांध टूट गया। उन्हाेंने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजन घायल छात्र को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जिस जगह पर छात्र मोहित घायल हुआ है, इसी जगह पर दो दिन पहले 12वीं कक्षा के छात्र विजय राणा की हत्या कर दी गई थी।  शिक्षा संस्थानों में छात्र एक दूसरे के जानी दुश्मन बनते जा रहे हैं। बस स्टैंड के इर्द-गिर्द हो रहे हमलों को रोकना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed