फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   attack

कारोबारी की पत्नी पर नकाबपोश ने आरी से किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
attack
जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 पार्ट टू में फीड कारोबारी की पत्नी पर नकाबपोश बदमाश ने घर में घुसकर लोहे काटने की आरी से कई वार कर दिए। आरोपी पहले पीने का पानी लेने के लिए घर में आया था। जब उसने महिला को अकेला पाया तो कुछ देर बाद मकान की पिछली दीवार से घर में प्रवेश कर महिला पर हमला कर दिया। महिला किसी तरह से उससे बचकर मकान की पिछली दीवार से कूदी और पड़ोसियों को आवाज लगाई। जब तक पड़ोसी एकत्र होते बदमाश भाग निकला। महिला के सिर व हाथ पर वार हुए हैं। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पड़ोसियों व आसपास कार्य कर रही लेबर से भी पूछताछ की। एसपी कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी वारदात की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 17 फेस टू निवासी अंकुश ने बताया कि उसका फीड का कारोबार है। रोज की तरह वह सुबह काम पर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी निशा अकेली थी। उनके घर के बाहर ही कुछ लेबर कार्य कर रही थी। दोपहर को एक नकाबपोश युवक घर पर आया और उसकी पत्नी से पीने के लिए पानी मांगा। पानी लेने के बाद आरोपी युवक वहां से चला गया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पत्नी को घर पर अकेला देखा। कुछ देर बाद वही युवक पीछे से दीवार फांदकर घर के अंदर आया। उसके हाथ में लोहा काटने की आरी थी। घर में घुसते ही उसने निशा पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। निशा ने भी हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पटक दिया और उससे बचकर भागी। यह सब घर में लगे सीसीटीवी में कैद था। अंकुश ने बताया कि उसके नौकर ने उसे पत्नी के घायल होने की सूचना दी। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो घर में खून के निशान थे। उसकी पत्नी घायल हो चुकी थी। उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

घर में अकेली रह रही महिलाएं बदमाशों के निशाने पर है। तीन दिन पहले रेलवे कॉलोनी में जहां क्वार्टर में अकेली रह रही महिला की तेज धार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वहीं अब हुडा सेक्टर 17 में यह घटना घट गई। पहले भी घर पर अकेली रह रही महिलाओं के सा?थ इस प्रकार की घटनाएं हो चुकी है। वहीं बदमाश इन दिनों कोरोना वायरस संक्त्रस्मण के चलते मास्क व मुंह पर कपड़ा बांधना अनिवार्य करने का भी फायदा उठा रहे है। ऐसे में लोगों को बदमाशों को पहचानने में दिक्कत होती है। जगाधरी शहर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि हुडा सेक्टर 17 में महिला पर हमला करने की सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर गए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed